प्रश्न-1:- हिमालय पर्वत से
निकलने वाली दो नदियों के नाम लिखिए |
उत्तर :- गंगा और यमुना
प्रश्न-2:- भारत का
क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर :- भारत का क्षेत्रफल
32,87,263 लाख वर्ग किमी है |
प्रश्न-3:- भारत किस
महासागर के शीर्ष पर स्थित है ?
उत्तर :- भारत हिन्द
महासागर के शीर्ष पर स्थित है |
प्रश्न-4:- कौन-सी अक्षांश
रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है ?
उत्तर :- कर्क रेखा भारत के
लगभग मध्य से होकर गुजरती है |
प्रश्न-5:- भारत का
अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लिखिए ?
उत्तर :- भारत 8०4
उत्तरी अक्षांश से 37०6 उत्तरी अक्षांश तथा 68० पूर्वी
देशान्तर से 97०25 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है |
प्रश्न-6:- भारतीय संघ में
कितने राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश हैं ?
उत्तर:- भारतीय संघ में 28
राज्य और 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं |
प्रश्न-7:- माउन्ट एवरेस्ट
की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर :- माउन्ट एवरेस्ट की
ऊँचाई 8848 मीटर है |
प्रश्न-8:- हिमालय पर्वत के
दो दर्रों के नाम लिखिए |
उत्तर :- जोजिला एवं
काराकोरम
प्रश्न-9:- भारत की स्थलीय
तथा समुद्री सीमा की लम्बाई लिखिए |
उत्तर :- स्थलीय सीमा लगभग
15,200 किमी तथा समुद्री सीमा की लम्बाई 6,100 किमी है |
प्रश्न-10:- डेल्टा किसे
कहते हैं ?
उत्तर :- जब नदियों में
अवसाद की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो नदियों का पानी कई शाखाओं में होकर बहने
लगता है, जिससे निक्षेपण क्षेत्र डेल्टा के आकार का हो जाता है, जिसे डेल्टा कहते
हैं |
प्रश्न-11:- उत्तर भारत के
विशाल मैदान की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |
उत्तर :- (1) यह समतल मैदान
है | (2) यह देश का घनी आबादी (45%) क्षेत्र है, जो विश्व के उपजाऊ क्षेत्रों में
प्रथम है | (3) यहाँ उत्तम कृषि कार्य होता है |
प्रश्न-12:- भारत के उत्तरी
विशाल मैदान में किस प्रकार की मिट्टी अधिकतर पायी जाती है ?
उत्तर :- जलोढ़ मिट्टी
प्रश्न-13:- ऊपरी गंगा के
मैदान का विस्तार लिखिए ?
उत्तर :- यह मैदानी क्षेत्र
पश्चिम में यमुना से लेकर पूर्व में गंगा के संगम स्थल इलाहाबाद तक विस्तृत है |
प्रश्न-14:- भारत को
उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:- भारत अपनी स्थिति,
विशालता, प्राकृतिक एवं जलवायुविक विविधता, जैविक बहुलता आदि के कारण उपमहाद्वीप
कहा जाता है |
प्रश्न-15:- थार रेगिस्तान
में कम वर्षा होने के कोई दो कारण लिखित |
उत्तर :- (1) बंगाल की खाड़ी
से यहाँ पहुँचने तक मानसूनी हवाएँ शुष्क हो जाती हैं |
(2) थार के रेगिस्तान में मानसून को रोकने के लिए कोई अवरोध न
होने से वर्षा नहीं होती है |
ssc, Ies, Banking material, lic, banking
general knowledge, sbi po, rrb material, upsc general knowledge, indian general
knowledge, cds general knowledge, ias, daily quiz
banking, scra, special class railway apprentices, indian forest services, ifs,
rrbs, indian economic services,
gic, rbi, skill test, indian general knowledge, pcs
No comments:
Post a Comment