Monday, April 24, 2017

SCIENCE QUIZES (विज्ञान क्विज) IN HINDI


1 जनवरी
1801, सौर मण्डल के सबसे बड़े (925) कि.मी. व्यास) एवं प्रथम (क्षुद्रग्रह) ‘सायरस’ (Ceres) की खोज इटालियन खगोलविज्ञ ग्यूसेप्पी पियाजी (Giuseppe Piazzi) ने की |

1894, प्रसिध्द भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री सर सत्येन्द्र नाथ बोस का जन्म हुआ था | भौतिक शास्त्र में दो प्रकार के अणु माने जाते हैं : बोसॉन और फार्मियॉन | इनमें से बोसॉन का नामकरण सत्येन्द्र नाथ बोस के नाम पर हुआ है |

1944, एक अमेरिकी जीव रसायनिज्ञ इरविन शर्गाफ़ ने प्रतिपादित किया कि ‘जीन का निर्माण डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड के द्वारा होता है |

2 जनवरी
1888, भारत में सर्वप्रथम कलकत्ता, तमिलनाडु व मुम्बई में टेलीफोन एक्सचेंज की शुरुआत हुई |

1959, प्रथम मानवनिर्मित अन्तरिक्ष यान ‘लूना-1’ (Luna-1), जोकि प्रथम कॉस्मिक शिप के रूप में भी जाना जाता है, को सोवियत संघ ने प्रक्षेपित किया |

4 जनवरी
2004, नासा का अन्तरिक्ष यान एम.ई.आर.-ए (MER-A) मंगल ग्रह पर पहुँचा | मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर (एम.ई.आर.) मिशन एक रोबोटिक मिशन था जिसका उद्देश्य मंगल ग्रह का अन्वेषण करना था |

5 जनवरी
1769, ‘फायर इंजन में फ्यूल एवं वाष्प की खपत को कम करने की नयी पध्दति’ की खोज के लिए जेम्स वाट को प्रथम ब्रिटिश पेटेंट (नं. 913) मिला |

1969, सोवियत संघ द्वारा ‘वेनेरा 5’ (Venera 5) अन्तरिक्ष यान वीनस की ओर प्रक्षेपित किया गया | वेनेरा 5 वीनस अन्वेषण के लिए सोवियत अन्तरिक्ष कार्यक्रम था |

2005, सौर मण्डल के सबसे भारी व दूसरे सबसे बड़े बौना ग्रह ‘आइरिस’ (Eris) की खोज माइकल ई. ब्राउन, चाड ट्रूजिलो व डेविड एल. रबिनोवित्ज ने की |

6 जनवरी
1944, चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार (1996) विजेता स्विस प्रतिरक्षा विज्ञानी रॉल्फ एम. जिन्करनागेल का जन्म हुआ था | उन्हें यह पुरस्कार कोशिका मध्यस्थ प्रतिरक्षी तंत्र सम्बन्धी खोज के लिए मिला था |

7 जनवरी
1930, तत्व ‘फ्रैन्शियम (Fr)’ (अणु संख्या 87) की खोज मार्गरेट पियरे ने की | यह अंतिम रूप से प्राकृतिक अवस्था में पाया गया तत्व है एवं सबसे भारी क्षारीय धात्विक अणु है |

1935, इन्डियन नेशनल साइंस अकेडमी (पूर्व नाम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस ऑफ़ इंडिया) की स्थापना इसके प्रथम अध्यक्ष डॉ. एल. एल. फेर्मोर के द्वारा की गयी |
8 जनवरी
1856, ‘बोरेक्स’ की खोज डॉ. जॉन वेच ने कैलिफोर्निया, यू.एस.ए. में की | बोरेक्स एक बोरॉन का यौगिक, एक द्रव का बोरिक एसिड का साल्ट है |

1935, स्पेक्ट्रोफोटोमीटर के लिए पथम यू. एस. पेटेंट प्रो. अर्थुर कब्ब हार्डी को प्राप्त हुआ | (नं. 1,987,441)

9 जनवरी
1922, प्रसिध्द भारतीय मूल के अमेरिकी जैवरसायनज्ञ सर हर गोविन्द खुराना, जिन्हें सन् 1968 का साइकोलॉजी एवं मेडिसिन का नोबल पुरस्कार मिला था, का जन्म हुआ | इन्हें यह पुरस्कार प्रोटीन संश्लेषण में जेनेटिक कोड की भूमिका की व्याख्या के लिए प्रदान किया गया |

10 जनवरी
1863, विश्व की प्रथम भूमिगत रेलवे लाइन का शुभारम्भ लन्दन में हुआ |

1969, भारत द्वारा सर्वप्रथम एकल पी.एस.एल.वी. रॉकेट पर चार सैटेलाइट अन्तरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किये गए |

11 जनवरी
2001, एशिया के प्रथम वसीय ऊतक बैंक (Fat tissue bank) की स्थापना डॉ. विजय कुमार द्वारा मुम्बई में की गयी |

12 जनवरी
1895, प्रसिध्द भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. वाई. सुब्बाराव का जन्म हुआ | इनका टेट्रासाइक्लिन की खोज, फ़ॉलिक अम्ल व विटामिन बी-9 के संश्लेषण में उल्लेखनीय योगदान रहा है |

16 जनवरी
1876, भारत के दूसरे रिसर्च रिएक्टर, 40 एम. डब्ल्यू. सिरस (40 MW CIRUS) (कनाडा इंडिया रिसर्च, यू.एस.) का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया |

17 जनवरी
1706, विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, अन्वेक्षक एवं विचारक बेंजामिन फ्रेंकलिन का जन्म हुआ |

2001, भारत द्वारा स्वदेशी विकसित मध्यम दूरी की मिसाइल ‘अग्नि-II’ का सफलतापूर्वक परिक्षण किया गया |

19 जनवरी
2002, भारत की सबसे परिष्कृत सूक्ष्म दूरी की मिसाइल ‘त्रिशूल का चांदीपुर रेंज में परीक्षण किया गया |

20 जनवरी
1957, भारत के प्रथम नाभिकीय शोध रिएक्टर ‘अप्सरा’ को ट्रॉम्बे में स्थापित किया गया |

21 जनवरी
1934, अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union) की स्थापना जेनेवा, स्विट्जरलैंड में की गयी |

1950, बर्केलियम (Bk), रसायन तत्व संख्या 97 की खोज ग्लेन टी. सीबोर्ग एवं उनकी टीम ने यूनीवर्सिटी ऑफ़ कैलीफोर्निया, यू.एस.ए.
 में की |

22 जनवरी
1926, भारत के प्रथम ओ.पी.डी. (Out Patient Department) की शुरुआत किंग एडवर्ड मैमोरियल हॉस्पिटल, मुम्बई में हुई |

2007, भारतीय अन्तरिक्ष यान ‘स्पेस कैप्सूल रिकवरी एक्सपेरिमेंट’ (SCRE-1) का बारह दिवसीय कक्षीय परीक्षण (Orbital Test) पूर्ण हुआ | इसके पश्चात् भारत उन देशों की श्रृंखला में शामिल हो गया जिनके यान अपनी कक्षा से वापस आ गये |

23 जनवरी
1970, प्रथम बोईंग 747 जम्बी जेट यान ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लन्दन के हेल्थरी एयरपोर्ट के बीच उड़ान भरी |

28 जनवरी
1939, नाभिकीय विखंडन (Nuclear Fission) की खोज ओटो हाहन ने की |

30 जनवरी
1995, सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia) के लिए ड्रग ‘हाइड्रॉक्सीयूरिया’ (Hydroxyurea) को प्रथम प्रभावी उपचार के रूप में अमेरिकी राष्ट्रीय ह्रदय, फेफड़े एवं रक्त संस्थान ने घोषित किया |

31 जनवरी

1893, थॉमस ए.एडिसन को ‘विद्युत् उत्पन्न करने की कला’ और ‘बिजली के लैम्प के लिए कार्बन फिलामेंट्स के निर्माण’ के लिए पेटेंट प्रदान किया गया |

No comments:

Post a Comment